Bulandsehar News: मौसम के बदले मिजाज से उमस ने छुड़ाए पसीने, जहांगीराबाद में पड़ीं फुहारें
बुलंदशहर, जुलाई 17 -- Bulandsehar News: जनपद में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है, जिससे जिलावासियों को उमसभरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार सुबह की शुरुआत सूर्यदेव के तल्ख तेवरों के साथ हुई, जिससे सुबह से ही तीखी तपिश और गर्मी का अहसास बना रहा। हालांकि, दोपहर होते-होते आसमान में बादलों ने डेरा डाल लिया। बादलों की आवाजाही के बीच झमाझम बारिश की संभावना तो बनी रही, लेकिन हवा थमने के कारण बढ़ी चिपचिपी उमस ने लोगों को दिनभर पसीने से तर-बतर और बेहाल रखा। दोपहर बाद जिले के जहांगीराबाद क्षेत्र और आसपास के इलाकों में मौसम बदला और हल्की फुहारें पड़ीं। हालांकि यह आंशिक बारिश उमस को और बढ़ाने वाली साबित हुई, जिससे स्थानीय लोगों को गर्मी से कोई खास राहत नहीं मिल सकी। न्यूनतम तापमान 29 डिग्री और अधिकतम तापमान 37 डिग्री दर्ज किया गया। दोपहर क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.