Bulandsehar News: मौसम के बदले मिजाज, सुबह से बादलों का डेरा, बारिश के आसार
बुलंदशहर, अगस्त 19 -- Bulandsehar News: बुलंदशहर। जनपद में पिछले कुछ दिनों से मौसम का मिजाज लगातार करवट बदल रहा है। मंगलवार सुबह से ही आसमान में काले-घने बादलों की आवाजाही बनी रही। जिससे दिनभर सूरज और बादलों के बीच धूप-छांव का खेल चलता रहा। सुबह से ही ठंडी हवाओं के साथ बने बादलों के माहौल से लोगों को धूप से राहत मिली है। मौसम विभाग ने आगामी घंटों में जिले के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है। बदलते मौसम के बीच मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। रोजाना हो रहे इस बदलाव के चलते कभी तेज धूप तो कभी रिमझिम बारिश का दौर देखने को मिल रहा है। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: दोपहर तक धूप-छांव के बाद शाम को रिमझिम बारिश, सुहावने मौसम से मिली उमस से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.