बुलंदशहर, जुलाई 10 -- Bulandsehar News: पिछले तीन दिनों से हो रही झमाझम-रिमझिम बारिश के बाद शुक्रवार को मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। तड़के तक आसमान में बादलों की आवाजाही और ठंडी हवाओं के चलने से मौसम बेहद सुहाना बना रहा, जिससे सुबह के समय लोगों को गर्मी से राहत मिली, लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही बादल साफ हुए और तीखी धूप ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए। दोपहर होते-होते कड़क धूप और उमस के कारण लोग पसीने से तर-बतर नजर आए। शुक्रवार को सुबह बादलों की आवाजाही का मौसम रहा। दिन बढ़ने के साथ ही मौसम का मिजाज बदलता गया। सूर्यदेव के दर्शन के साथ ही गर्मी का प्रकोप बढ़ गया। दोपहर के समय तेज धूप और गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया। मौसम साफ होते ही तापमान ने भी उछाल भरी, पिछले दिनों की तुलना में अधिकतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी दर्ज की ...