बुलंदशहर, अक्टूबर 11 -- Bulandsehar News: मौसम के बदले मिजाज ने रविवार को शहरवासियों को उमस भरी गर्मी से राहत दी। दिनभर धूप-छांव की लुकाछिपी के बाद शाम ढलते ही तेज ठंडी हवाएं चलने से मौसम में सिहरन घुल गई। सर्द हवा ने फिजा में हल्की ठंडक घोल दी, जिससे लोगों को गुलाबी ठंड का अहसास होने लगा। शहर में बीते कई दिनों से तीखी धूप और उमस के कारण लोग पसीने से तर-बतर हो रहे थे। रविवार की सुबह से ही बादलों की आवाजाही के बीच धूप-छांव का सिलसिला बना रहा। दोपहर में हल्की उमस जरूर महसूस हुई, लेकिन शाम होते ही तेज गति से चली ठंडी पछुआ हवाओं ने फिजा बदल दी। मौसम सुहावना होते ही पार्कों और बाजारों में लोगों की खासी चहल-पहल देखने को मिली। शाम को दोपहिया वाहन चालकों ने भी हल्की सिहरन महसूस की। अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज...