बुलंदशहर, अक्टूबर 26 -- Bulandsehar News: नगर पुलिस ने छिनैती की वारदातों को अंजाम देने वाले एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी बदमाश के कब्जे से 2200 रुपये की नगदी और वारदात में इस्तेमाल की गई एक बाइक बरामद की है। पकड़ा गया आरोपी पहले भी गैंगस्टर और आर्म्स एक्ट के मामलों में जेल जा चुका है। पुलिस ने पूछताछ कर आरोपी का चालान कर दिया है। नगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक सुजीत कुमार उपाध्याय ने बताया कि अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी। इस पर पुलिस की टीम ने घेराबंदी कर एक संदिग्ध को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम आजाद पुत्र मोबिन निवासी मोहल्ला सराय अल्लो(थाना खुर्जा नगर) बताया। ​पुलिस के अनुसार, आरोपी आजाद शातिर किस्म का अपराधी है। उसने स्वीकार किया...