Bulandsehar News: मॉल से लौट रही युवती से मारपीट कर मोबाइल छीना
बुलंदशहर, नवम्बर 5 -- Bulandsehar News: कोतवाली देहात क्षेत्र में मॉल में एक शोरूम में ड्यूटी कर घर लौट रही युवती के साथ बाइक सवार तीन अज्ञात युवकों द्वारा मारपीट कर मोबाइल छीन लिया गया। पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी दी गई। देहात पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।कोतवाली देहात में गांव औरंगपुर मीरपुर निवासी पीड़िता ने तहरीर देकर बताया कि वह एक मॉल में नौकरी करती हैं। 4 नवंबर की रात करीब 8 बजे वह काम खत्म करके स्कूटी से अपने गांव लौट रही थीं। रास्ते में बाइक सवार तीन अज्ञात युवकों ने उसकी स्कूटी में कट मारकर उसे जबरन रोक लिया। आरोप है कि इसके बाद तीनों युवकों ने युवती के साथ लात-घूंसों से जमकर मारपीट की। हमलावर उसका मोबाइल फोन छीनकर ले गए और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.