बुलंदशहर, जुलाई 25 -- Bulandsehar News: स्याना। शनिवार को नगर के सनराइज पब्लिक स्कूल में नन्हे-मुन्ने बच्चों के लिए मैंगो पार्टी का रंगारंग आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चे पीले रंग की आकर्षक वेशभूषा पहनकर विद्यालय पहुंचे, जिससे पूरे परिसर में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट आमों का आनंद लिया और आम से जुड़े गीतों, गतिविधियों एवं मनोरंजक खेलों में भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिक्षकों ने बच्चों को फलों के राजा आम के पोषण संबंधी गुणों और स्वास्थ्य लाभों की जानकारी देते हुए नियमित रूप से मौसमी फलों के सेवन के लिए प्रेरित किया।प्रधानाचार्य अनीता चौधरी ने कहा कि पीला रंग खुशी, उत्साह, ऊर्जा और सकारात्मकता का प्रतीक है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से बच्चों में सीखने की रुचि बढ़ती है औ...