Bulandsehar News: मेरठ से ससुराल आए युवक की कार की टक्कर से मौत
बुलंदशहर, अगस्त 17 -- Bulandsehar News: गुलावठी थाना क्षेत्र में गांव मिट्ठेपुर में रविवार रात सड़क हादसा हो गया। एक कार ने दो बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में मेरठ से ससुराल में आए युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर एक जोहड़ में जा गिरी। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत से कार चालक को बाहर निकाला। मृतक की पहचान मेरठ के गांव कौल निवासी साहिल पुत्र नजमुद्दीन के रूप में हुई है। साहिल अपनी ससुराल गांव मिट्ठेपुर आया हुआ था। वह मिट्ठेपुर के ही सुहेल के साथ बाइक से गुलावठी जा रहा था, तभी सामने से आ रही कार से उनकी बाइक टकरा गई। यह भी पढ़ें- मेरठ से गुलावठी ससुराल आए युवक की कार की टक्कर से मौत हादसे में साहिल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सुहेल गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस मौके पर पहुंची और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.