Bulandsehar News: मेरठ के 25 हजार के इनामी बदमाश को पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली, घायल
बुलंदशहर, नवम्बर 5 -- Bulandsehar News: गुलावठी पुलिस और स्वाट टीम देहात की संयुक्त टीम ने गुरुवार देर शाम मुठभेड़ के दौरान गैंगस्टर एक्ट में वांछित मेरठ के 25 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। सहायक पुलिस अधीक्षक/ सीओ सिकंदराबाद प्रेम सुख दडिया ने बताया कि गुरुवार देर शाम पुलिस और स्वाट टीम देहात सिकंदराबाद रोड स्थित नाग देवता मंदिर के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार एक संदिग्ध युवक आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया तो वह बाइक मोड़कर भागने लगा। पुलिस टीम ने पीछा किया तो ग्राम भटौना-बिसाइच मार्ग पर उसकी बाइक फिसलकर गिर गई। खुद को घिरा देख बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.