Bulandsehar News: मेडिकल कॉलेज में समायोजन के बाद जिला अस्पताल बेहाल, 25 मिनट बत्ती गुल होने पर भी नहीं चला जनरेटर
बुलंदशहर, जुलाई 15 -- Bulandsehar News: बुलंदशहर। जिला अस्पताल का मेडिकल कॉलेज में समायोजन होने के बाद से यहाँ की स्वास्थ्य सेवाएं और जन-सुविधाएं दोनों पूरी तरह से लड़खड़ा गई हैं। अस्पताल प्रशासन की लापरवाही का खामियाजा यहां आने वाले मरीजों को भुगतना पड़ रहा है। हालात यह हैं कि हर तीसरे दिन अस्पताल की बत्ती गुल हो जाती है और करोड़ों की लागत वाले जनरेटर सफेद हाथी साबित हो रहे हैं। मंगलवार को भी 38 डिग्री तापमान और तीखी उमस के बीच अस्पताल की बिजली गुल हो गई, जिसके बाद जनरेटर न चलने से ओपीडी ब्लॉक नरक बन गया। मंगलवार सुबह 10 बजकर 42 मिनट पर अचानक जिला अस्पताल की बिजली गुल हो गई, जो करीब 25 मिनट बाद 11 बजकर 07 मिनट पर वापस आई। इस दौरान उमसभरी भीषण गर्मी के बावजूद अस्पताल का आपातकालीन जनरेटर चालू नहीं किया गया। ओपीडी ब्लॉक में हवा के वेंटिलेशन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.