बुलंदशहर, जुलाई 9 -- Bulandsehar News: कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी बुधवार रात अखाड़ा बन गई। यहां मरीजों का इलाज करने वाले डॉक्टर और स्टाफ आपस में ही भिड़ गए। नौ घंटे के भीतर दो बार हुई इस मारपीट से अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। पहले सीनियर रेजीडेंट के साथ इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर और वॉर्ड स्टाफ ने मारपीट की, तो अगले दिन सुबह एसआर के परिजनों ने अस्पताल पहुंचकर हंगामा और दोबारा मारपीट की। पुलिस ने दोनों पक्षों का मेडिकल कराया है। प्राचार्य ने मामले की जांच के लिए कमेटी गठित कर दी है। मेडिकल कॉलेज में जहांगीराबाद निवासी सीनियर रेजीडेंट एमडी मेडिसिन हैं। उनके द्वारा पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार रात करीब एक बजे इमरजेंसी में तैनात ईएमओ ने उन्हें फोन कर मरीज देखने के लिए बुलाया था। आरोप है कि जब वह वहां पहुंचे, तो ईएमओ...