Bulandsehar News: मेटा के सुसाइड अलर्ट पर आधे घंटे में पहुंची पुलिस, छात्र को बचाया
बुलंदशहर, जुलाई 9 -- Bulandsehar News: पुलिस की सतर्कता और मेटा के अलर्ट ने सोशल मीडिया पर आत्महत्या करने की पोस्ट डालने वाले युवक की जान समय रहते बचा ली। अवसाद में घिरे इंटर के छात्र ने बुधवार शाम करीब पांच बजे आत्महत्या की रील पोस्ट की। मेटा का अलर्ट मिलने के बाद पुलिस आधे घंटे के भीतर तलाश करते हुए छात्र के घर पहुंच गई और उसे आत्महत्या से बचा लिया। उसकी काउंसिलिंग की जा रही है।गुलावठी के मोहल्ला रामनगर निवासी इंटर के छात्र ने बुधवार शाम करीब पांच बजे इंस्टाग्राम पर फांसी लगाकर आत्महत्या करने की रील पोस्ट की थी। मेटा का अलर्ट मिलते ही तुरंत कोतवाल धर्मेंद्र कुमार शर्मा और कस्बा इंचार्ज संजेश कुमार छात्र को तलाश करते हुए उसके घर पहुंच गए और छात्र से पूरी स्थिति जानी। बातचीत में सामने आया कि वह अवसाद में था। इसके बाद पुलिस ने छात्र की काउ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.