Bulandsehar News: मूसलाधार बारिश से सड़कें बनीं तालाब, जलभराव से जनजीवन अस्त-व्यस्त
बुलंदशहर, अगस्त 7 -- Bulandsehar News: बुलंदशहर। गुरुवार सुबह हुई मूसलाधार बारिश ने नगर पालिका के जल निकासी व्यवस्था के दावों की पोल खोल दी। कुछ ही देर की बारिश के बाद शहर के प्रमुख मार्गों और निचले इलाकों में पानी भर गया, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर सड़कें तालाब जैसी नजर आईं और राहगीरों के साथ वाहन चालकों को भी मुश्किलें झेलनी पड़ीं। शहर के काला आम चौराहा, बूरा बाजार, देवीपुरा, कबाड़ी बाजार, मामन चौकी, साठा, फैसलाबाद, इस्लामाबाद और आनंद विहार समेत कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। यहां तक की पॉश कॉलोनी यमुनापुरम भी जलभराव से अछूती नहीं रही। नालियों का पानी सड़कों पर आने से लोगों को घरों और दुकानों तक पहुंचने में दिक्कत हुई। सुबह कार्यालय और स्कूल जाने वाले लोगों को भी पानी से होकर गुजरना पड़ा। बारिश के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.