Bulandsehar News: मूसलाधार बारिश से सड़कें जलमग्न, जनजीवन अस्त-व्यस्त
बुलंदशहर, अगस्त 6 -- Bulandsehar News: बुलंदशहर। गुरुवार तड़के से शुरू हुई मूसलाधार बारिश ने जिलेभर में जनजीवन प्रभावित कर दिया है। शहर से लेकर देहात तक मुख्य सड़कें और निचले इलाके जलमग्न हो गए हैं, जिससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के चलते शहर के अधिकांश इलाके और देहात क्षेत्र में बिजली गुल हो गई। लगातार बारिश के चलते मुख्य सड़कों के साथ गली मोहल्ले साठा, देवीपुरा, आवास विकास कॉलोनी, डीएम रोड आदि क्षेत्र में हुए जलभराव और कीचड़ से आवागमन ठप सा हो गया है। वहीं जाने वाले बच्चों और शिक्षकों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। पिछले कुछ दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी से बेहाल लोगों को इस झमाझम बारिश ने राहत पहुंचाई है। तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे मौसम पूरी तरह खुशनुमा हो गया है। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.