बुलंदशहर, अक्टूबर 10 -- Bulandsehar News: समाजवादी पार्टी के संस्थापक, प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व रक्षामंत्री मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर शनिवार को जिला कार्यालय पर हवन और विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष मतलूब अली ने की, जबकि संचालन जिला महासचिव कृष्णपाल यादव ने किया। जिलाध्यक्ष मतलूब अली ने कहा कि नेताजी मुलायम सिंह यादव ने अपना संपूर्ण जीवन गरीबों, किसानों, मजदूरों, नौजवानों तथा शोषित-वंचित वर्गों के अधिकारों की लड़ाई लड़ने में समर्पित कर दिया। उन्होंने हमेशा समाज के कमजोर वर्गों को न्याय दिलाने और उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य किया। रक्षामंत्री के रूप में भी उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: नेताजी ने वंचित वर्गों के अधिकार के लिए बुलंद की आवाज उन्होंने ...