Bulandsehar News: मुनाफे का झांसा देकर लाखों रुपये ठगे
बुलंदशहर, अगस्त 29 -- Bulandsehar News: कस्बा निवासी नरवीर सिंह व अंकुर वर्मा ने कुछ लोगों पर मुनाफे का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने का आरोप लगाया है। पीड़ित के अनुसार आरोपितों ने फर्जी बैंक के नाम पर भरोसा दिलाकर उससे ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के माध्यम से रुपये लिए। इसके अलावा दुकान पर आकर नकद रुपये लेने का भी आरोप है। पीड़ित का कहना है कि अलग-अलग माध्यमों से उससे लाखों रुपये ले लिए गए। पीड़ित ने बताया कि रुपये वापस मांगने पर आरोपितों ने फोन उठाना और बातचीत करना बंद कर दिया। साथ ही उसे अकेले में बुलाने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे उसे अनहोनी की आशंका है। पीड़ित ने पुलिस से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की। बीबीनगर थाना प्रभारी हिमांशु चौधरी ने बताया कि पुलिस ने सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 66डी तथा बीएनएस की धाराओं में मुकदम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.