Bulandsehar News: मुख्यमंत्री योगी बुलंदशहर में रहेंगे ढाई घंटा, जनसभा को करेंगे संबोधित
बुलंदशहर, जुलाई 16 -- Bulandsehar News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 18 जुलाई के बुलंदशहर आगमन को लेकर पुलिस प्रशासन और भाजपाई तैयारियों में जुटे हुए हैं। मुख्यमंत्री जनपद में करीब ढाई घंटा रहेंगे। पहले शिकारपुर में रज्जू भैया सैनिक विद्या मंदिर खंडवाया में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद बुलंदशहर के नुमाइश मैदान में विकास कार्यों के शिलान्यास और लोकार्पण के बाद जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर शनिवार की सुबह 9.45 बजे रज्जू भैया विद्या मंदिर खंडवाया में बने हैलीपैड पर उतरेगा। 10 से 11 बजे तक सैनिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रहेंगे। इसके उपरांत मुख्यमंत्री हैलीकाप्टर से बुलंदशहर पुलिस लाइन पहुंचेंगे। यहां नुमाइश मैदान में बुलंदशहर सदर और सिकंदराबाद विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.