Bulandsehar News: मुकदमे में गवाह बनने पर जानलेवा हमला
बुलंदशहर, जुलाई 30 -- Bulandsehar News: कोर्ट में चल रहे एक मुकदमे में गवाह बने क्षेत्र के गांव रनायच नरेन्द्रपुर निवासी युवक पर साबितगढ़ चीनी मिल के पास कई लोगों ने हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। युवक की तहरीर पर 2 ज्ञात तथा 5-7अज्ञात लोगों के खिलाफ पहासु थाने में केस दर्ज किया है।गांव रनायच नरेन्द्रपुर निवासी युवक एक मुकदमे में चश्मदीद गवाह है। आरोपी पहले काफी समय से उसे मुकदमे में गवाही देने से मुकर जाने की चेतावनी दे रहे थे। दो दिन पूर्व पीड़ित बाइक से अपने गांव जा रहा था रास्ते मे साबितगढ़ चीनी मिल के पास अटेरना मोड़ के पास पांच-छह लोगों ने उसकी बाइक रोककर चाबी निकाल ली तथा लात घूंसों व लाठियों से वार कर उसको बुरी तरह घायल कर दिया। झगड़े में पीड़ित के सर से काफी खून बहा। किसी तरह लोगों ने उसे बचाया। पीड़ित विकास कुमार पुत्र वीरेंद्र सिंह की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.