Bulandsehar News: मिशन शक्ति टीम ने किया छात्राओं को जागरूक
बुलंदशहर, अक्टूबर 16 -- Bulandsehar News: थाना पहासू की मिशन शक्ति टीम द्वारा जनता इंटर कॉलेज, पहासू में मिशन शक्ति अभियान फेज-6 के अंतर्गत छात्राओं को महिला सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन एवं सशक्तीकरण के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में शासन द्वारा संचालित महिला एवं बालिका कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए छात्राओं को इन योजनाओं का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनने हेतु प्रेरित किया गया। इस दौरान महिला सुरक्षा एवं सहायता से संबंधित महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों 1090 (वूमेन पावर लाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन), 112 (पुलिस आपातकालीन सेवा), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 1930 (साइबर क्राइम हेल्पलाइन), 102 एवं 108 (एम्बुलेंस सेवा), 101 (अग्निशमन सेवा), 14567 (एल्डर हेल्पलाइन) तथा 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन) के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.