Bulandsehar News: मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को किया जागरूक
बुलंदशहर, अक्टूबर 13 -- Bulandsehar News: मिशन शक्ति अभियान के तहत वीपीएएस इंटर कॉलेज की एनसीसी गर्ल्स कैडेट्स ने पुलिस के सहयोग से मुख्य चौराहे पर यातायात व्यवस्था संभाली और लोगों को नियमों के प्रति जागरूक किया। इस दौरान कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र राठौर, एसआई कशिश सक्सेना और लेफ्टिनेंट अवजीत कुमार सिंह मौजूद रहे। वहीं, मुबारिकपुर स्थित परीक्षित फार्म्स में मंथन आईटी सॉल्यूशन कंपनी में आयोजित कार्यक्रम में कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र राठौर ने छात्राओं को मिशन शक्ति के नए चरण की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूक करना है। इस मौके पर मनवीर सिंह, वरुण गोस्वामी, देवेंद्र राघव और सुरेंद्र राघव मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: गोरखपुर कचहरी चौराहे पर महिला कैडेट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.