Bulandsehar News: मिशन शक्ति के तहत कक्षा आठ की छात्रा रिया बनीं एक दिन की खंड शिक्षा अधिकारी
बुलंदशहर, अक्टूबर 13 -- Bulandsehar News: मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्रा रिया को एक दिन का खंड शिक्षा अधिकारी बनाया गया। बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित किया। खंड शिक्षा अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की कक्षा आठ की छात्रा रिया ने बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने और समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने पर जोर दिया। कुमारी रिया ने कहा कि बालिकाओं को शिक्षा के समान अवसर मिलने चाहिए। समाज में बाल विवाह जैसी कुरीतियों को समाप्त करना आवश्यक है। मिशन शक्ति कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं में आत्मविश्वास बढ़ाना, उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा नेतृत्व क्षमता का विकास करना है। यह भी पढ़ें- Meerut News: कस्तूरबा गांधी विद्यालय की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.