Bulandsehar News: मिशन शक्ति अभियान के तहत निकाली जागरूकता रैली
बुलंदशहर, अक्टूबर 14 -- Bulandsehar News: थाना अहार क्षेत्र के गांव खदाना स्थित मुराली लाल शांति देवी इंटर कॉलेज में बुधवार को मिशन शक्ति 6.0 के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। थाना अहार पुलिस ने स्कूली बच्चों के साथ जागरूकता रैली निकालकर महिला सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों के प्रति लोगों को जागरूक किया। थाना प्रभारी राहुल कुमार ने छात्राओं को अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं को महिला सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं के प्रति जागरूक करते हुए किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर बिना संकोच पुलिस की सहायता लेने के लिए प्रेरित किया। थाना प्रभारी ने छात्राओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और विपरीत परिस्थितियों में सतर्कता बरतने की जानकारी दी। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: मिशन शक्ति फेज-6.0 जागरूकता रैली ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.