Bulandsehar News: मिशन शक्ति: एनसीसी कैडेट्स और महिला पुलिसकर्मियों ने संभाली शहर की ट्रैफिक व्यवस्था
बुलंदशहर, अक्टूबर 13 -- Bulandsehar News: मिशन शक्ति फेज-6 अभियान के तहत जिले में महिला सशक्तिकरण और सड़क सुरक्षा का अनूठा समन्वय देखने को मिला। मंगलवार को शहर के प्रमुख चौराहों पर महिला पुलिसकर्मियों के साथ एनसीसी की महिला कैडेट्स ने ट्रैफिक कमान संभालकर आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। सीओ सिटी अनिल कुमार शाही और यातायात प्रभारी निरीक्षक राजपाल सिंह तोमर पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। इस अभियान के तहत मंगलवार को नगर के व्यस्ततम काला आम चौराहा और भूड़ चौराहे पर एनसीसी महिला कैडेट्स और महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई। कैडेट्स ने पूरी मुस्तैदी के साथ वाहनों का संचालन कराया और जाम से निपटने में यातायात पुलिस की मदद की। यह भी पढ़ें- Kannauj News: महिला पुलिस व एनसीसी कैडेट्स ने संभाली ट्रैफिक की कमान इस दौरान कैडेट्स ने वाहन चाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.