Bulandsehar News: मासूम बालक और उसकी मां से लाठी-डंडों से मारपीट
बुलंदशहर, अक्टूबर 22 -- Bulandsehar News: कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव अडौली में 10 वर्षीय बालक और उसे बचाने आई उसकी मां के साथ लाठी-डंडों से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी गई। देहात पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली देहात में गांव अडौली निवासी पीड़िता नफीसा पत्नी बुन्दू ने तहरीर देकर बताया कि गांव का ही अरशान पुत्र समीर उसके 10 वर्षीय पुत्र जुबैर को घर से बुलाकर अपने घर ले गया। आरोप है कि वहां अरशान और समीर पुत्र खैराती ने बालक के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की, जिससे उसके हाथ में गंभीर चोट आई। जब पीड़िता अपने बेटे को बचाने मौके पर पहुंची, तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की। इसके बाद आरोपी गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। कोतवाली देहात पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.