Bulandsehar News: मारपीट में युवक घायल, हत्या की धमकी
बुलंदशहर, अक्टूबर 29 -- Bulandsehar News: कोतवाली देहात क्षेत्र में एक युवक के साथ गाली-गलौज और मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। देहात पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली देहात में सलेमपुर क्षेत्र के गांव जटपुरा निवासी पीड़ित यासीन पुत्र रसीदा ने तहरीर देकर बताया कि 27 अक्तूबर की दोपहर शिकारपुर क्षेत्र के गांव जारखेड़ा निवासी जावेद पुत्र अलीसेर ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। मारपीट के दौरान यासीन के हाथ में काफी चोटें आईं। शोर-शराबा सुनकर जब आसपास के लोग और राहगीर मौके पर इकट्ठा होने लगे, तो आरोपी जावेद जान से मारने की धमकी देता हुआ फरार हो गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। आरोपी के खिल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.