बुलंदशहर, अगस्त 3 -- Bulandsehar News: अमरगढ़ चौकी क्षेत्र के गांव जसर निवासी कांछिद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि गांव निवासी करण पुत्र प्रीतम सिंह, आकाश पुत्र प्रीतम सिंह, पूनम पुत्री प्रीतम सिंह और कमलेश पत्नी प्रीतम सिंह द्वारा पीड़ित के पुत्र जीतू और पवन पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। इस संबंध में चौकी प्रभारी विशाल चौधरी का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...