बुलंदशहर, सितम्बर 7 -- Bulandsehar News: थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर बरवाला निवासी योगेश पुत्र वीरपाल सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि 4 सितंबर को वह चौराहे पर बैठा हुआ था। तभी गांव निवासी खुदुश और मोगली वहां पहुंचे और गाली गलौज करते हुए मारपीट की। जिसमें पीड़ित घायल हो गया। आरोपी धमकी देकर भाग गए। थाना प्रभारी रामकिशोर गौतम ने बताया मुकदमा दर्ज किया है जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...