बुलंदशहर, अगस्त 19 -- Bulandsehar News: कोतवाली क्षेत्र के गांव बीछठ सुजानपुर निवासी नरेश कुमार पुत्र रामवीर सिंह ने दर्ज कराए मुकदमे में बताया कि रविवार सुबह वह गांव निवासी दुकानदार से सामान खरीद रहा था। तभी गांव निवासी प्रवीन कुमार वहां आया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच आरोपी का पिता रनवीर उर्फ रन्नी डीलर वहां पहुंचा और उसने भी मारपीट करते हुए रॉड से हमला कर दिया। जिसमें उसे गंभीर चोंटे आई। पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...