Bulandsehar News: मारपीट करने पर तीन भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
बुलंदशहर, सितम्बर 12 -- Bulandsehar News: कोतवाली क्षेत्र के गांव भदौरा निवासी राजेंद्र सिंह ने दर्ज कराए मुकदमे में बताया कि उसके पड़ोसी उनके परिवार से रंजिश मानते हैं। शुक्रवार सुबह उसका भतीजा सौरभ खेतों से घर वापस आ रहा था। तभी रास्ते में आरोपियों ने उसे रोककर गाली-गलौज शुरू कर दी। गाली-गलौज करने से मना करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडे से मारपीट शुरू कर दी। शोरशराबा सुनकर छोटे भाई सोनू की पत्नी साक्षी समेत अन्य लोग मौके पर पहुंचे। साक्षी ने जब बीच-बचाव करने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की। एक आरोपी ने रॉड से हमला कर दिया। जिससे उसे गंभीर चोंटे आई। आरोपी मौका लगने पर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। दर्ज कराए मुकदमे में आरोपियों पर और भी आरोप लगाये गये है। कोतवाली प्रभारी सुदेश कुमार ने बताया कि तहरीर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.