बुलंदशहर, जुलाई 22 -- Bulandsehar News: नगर कोतवाली क्षेत्र के धमैड़ा अड्डा स्थित अन्ने वाली गली में मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। धमैड़ा अड्डा निवासी करम इस्लाम ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि 21 जुलाई को दोपहर करीब एक बजे पड़ोस में रहने वाले साजिद ने उसके और परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट व गाली-गलौज की। आरोप है कि आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी। मारपीट में उसकी पत्नी और बच्चों को चोटें आई हैं। यह भी पढ़ें- Balrampur News: दुकान पर युवक की पिटाई, जान से मारने की धमकी पीड़ित की शिकायत पर नगर कोतवाली पुलिस ने संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्य...