बुलंदशहर, अक्टूबर 11 -- Bulandsehar News: अमरगढ़ चौकी क्षेत्र के गांव पूठा पेट्रोल पंप के पास ट्रैक्टर मोड़ने को लेकर हुए विवाद में युवक से मारपीट का मामला सामने आया है।पाली निवासी सुरजीत सिंह ने पुलिस की दी तहरीर में बताया कि वह कार से जा रहा था, तभी विशाल ने ट्रैक्टर अचानक मोड़ दिया। विरोध पर विशाल ने साथियों को बुलाकर मारपीट की, जिससे उसके कान में चोट आई। चौकी प्रभारी पंकज चौधरी ने बताया विशाल, चेतन निवासी पीतमपुर और एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...