Bulandsehar News: मामूली बात पर युवक का सिर फोड़ा,पथराव
बुलंदशहर, सितम्बर 22 -- Bulandsehar News: नगर में पवसरा रोड स्थित एक कैंटीन के पास सोमवार रात दस बजे मोहल्ला नई बस्ती निवासी देवी शरण ओर ओमवीर में मामूली बात को लेकर कहासुनी हो गई। जिसके बाद दोनों के बीच गाली गलौच हो गई। इस दौरान ओमवीर पक्ष के चार युवक मौके पर पहुंचे ओर देवी शरण को सड़क पर गिरते हुए पिटाई कर डाली। जिसके बाद दोनों पक्षों में पथराव हो गया। पथराव में देवी शरण का सर खून से लहूलुहान हो गया। पुत्र को बचाने पहुंचे पिता कमल सिंह की भी आरोपियों ने पिटाई कर दी। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना की सूचना पर चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखते ही मौके पर लगी भीड़ तितर बितर हो गई। पुलिस ने घायल को सीएचसी लखावटी में भर्ती कराया है। पुलिस ने मौके से कई युवकों को हिरासत में लिया है। इंस्पेक्टर सुखवीर सिंह का कह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.