Bulandsehar News: मामा से मारपीट करने की शिकायत करने पर युवक को पीटा
बुलंदशहर, सितम्बर 26 -- Bulandsehar News: कोतवाली क्षेत्र के गांव वैर बादशाहपुर में ममेरे भाई को बाइक से टक्कर मारने,मामा से मारपीट करने की पुलिस से शिकायत करना युवक को भारी पड़ गया।आरोपियों ने पुलिस से शिकायत करने पर युवक से मारपीट की। मामले में युवक ने गांव निवासी चार नामजद समेत छह लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। गांव निवासी जुल्फिकार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार सुबह उसका मामा नईम अपने छह वर्षीय पुत्र के साथ सामान खरीदने जा रहा था। तभी आरोपियों ने बच्चे को बाइक से टक्कर मारने का प्रयास किया। बच्चे को बचाने दौड़े पिता को भी आरोपियों ने टक्कर मारने का प्रयास किया। आरोपियों ने लात-घूंसे से मारपीट की। जिसकी सूचना डायल 112 पर की गई। पुलिस को आता देख आरोपी मौके से फरार हो गए। दोपहर को वह नमाज अदा कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.