बुलंदशहर, अक्टूबर 19 -- Bulandsehar News: शारदीय नवरात्र की नवमीं को मां सिद्धिदात्री के स्वरूप की विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने घर और मंदिरों में माता की पूजा अर्चना कर मनौती मांगीं। मंदिर मां सिद्धिदात्री के जयकारे गूंजते रहे। सोमवार को मंत्रोच्चार के साथ मां सिद्धिदात्री की फल, फूल, मेवा, मिष्ठान, सुपारी, ध्वजा, नारियल आदि भेंट कर मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना की गई। नगर के मोहल्ला साठा स्थित अति प्राचीन श्री राजराजेश्वर मंदिर, देवीपुरा स्थित भवन देवी मंदिर, श्री सिद्धपीठ महाकाली मंदिर, गंगा मंदिर, आनंदेश्वर मंदिर, श्री नर्वदेश्वर मंदिर, श्री मनसा देवी मंदिर, श्री गायत्री संस्कार पीठ पन्नीनगर, श्री द्वादश महालिंगेश्वर सिद्धपीठ गंगेरूवा आदि मंदिरों में माता के पूजन को श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। यह भी पढ़ें- Gan...