Bulandsehar News: माता महागौरी की पूजा-अर्चना, कन्या-लांगुरिया जिमाए
बुलंदशहर, अक्टूबर 19 -- Bulandsehar News: शारदीय नवरात्र के आठवें दिन दुर्गा अष्टमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। खुर्जा के विभिन्न मंदिरों और घरों में मां दुर्गा के आठवें स्वरूप माता महागौरी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। सुबह से ही माता के भक्तों ने पूजा की तैयारी शुरू कर दी। श्रद्धालुओं ने माता रानी के समक्ष शीश झुकाकर परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और मंगलकामना की। दुर्गा अष्टमी के अवसर पर श्रद्धालुओं ने घरों में कन्या पूजन किया। कन्याओं को माता का स्वरूप मानकर उनके पैर धोए गए और तिलक लगाकर पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद कन्याओं और लांगुरिया को भोजन कराकर उपहार व दक्षिणा भेंट की गई। यह भी पढ़ें- Shamli News: दुर्गा अष्टमी पर कन्या पूजन कर कंजको को जिमाया कन्या-लांगुरिया को भोजन कराने के साथ ही श्रद्धालुओं ने नवरात्र के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.