Bulandsehar News: मां गंगा के वेग का अहंकार भगवान शिव ने किया शांत : स्वामी फलारी महाराज
बुलंदशहर, जुलाई 18 -- Bulandsehar News: क्षेत्र के ग्राम भराना स्थित गंग नहर किनारे श्रीनर्मदेश्वर महादेव आश्रम में गुप्त नवरात्रि के सप्तदिवसीय धार्मिक अनुष्ठान के चौथे दिन श्रद्धा, भक्ति और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। इस अवसर पर आर्यावर्त विश्व सनातन विकास परिषद के राष्ट्रीय संरक्षक एवं आश्रम पीठाधीश्वर वेदमूर्ति स्वामी फलारी महाराज ने कहा कि जब स्वर्ग से मां गंगा पृथ्वी पर अवतरित हो रही थीं, तब उन्हें अपने वेग पर अहंकार था। भगवान शिव ने उन्हें अपनी जटाओं में धारण कर उनका अहंकार शांत किया और बाद में लोककल्याण के लिए पृथ्वी पर प्रवाहित किया। उन्होंने कहा कि मनुष्य को अपनी शक्ति, ज्ञान और धन पर कभी घमंड नहीं करना चाहिए, क्योंकि अहंकार अंततः विनाश का कारण बनता है। पंडित आशीष उपाध्याय ने कहा कि जीवन में ऐसी पहचान ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.