Bulandsehar News: मां कुष्मांडा सेवा संस्थान में गंगाजल और दुग्ध से महा रुद्राभिषेक
बुलंदशहर, अगस्त 23 -- Bulandsehar News: मां कुष्मांडा सेवा संस्थान उदयपुर खुर्द में ब्रह्मचारी अखिलानंद महाराज के सानिध्य में चल रहे महा रुद्राभिषेक के बारहवें दिन शनिवार को श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। भक्तों ने गंगाजल और दुग्ध से भगवान शिव का अभिषेक कर सुख-समृद्धि एवं परिवार की मंगलकामना की। महा रुद्राभिषेक आचार्य मनोज कुमार शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार एवं धार्मिक विधि-विधान के साथ संपन्न कराया। इस दौरान आश्रम परिसर में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर भक्ति भाव से धार्मिक अनुष्ठान में सहभागिता की।इस अवसर पर अनिल शर्मा, रणपाल सिंह, प्रमोद प्रधान, रामू सिंह, सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.