Bulandsehar News: मांस खाकर पिंजरे से निकल गया मगरमच्छ, वन विभाग की तैयारी पर उठे सवाल
बुलंदशहर, जुलाई 26 -- Bulandsehar News: क्षेत्र के गांव लालगढ़ी के तालाब में मौजूद मगरमच्छ को पकड़ने के लिए वन विभाग द्वारा लगाया गया पिंजरा भी नाकाम साबित हुआ। पिंजरे में रखे गए मांस को मगरमच्छ आराम से खाकर बाहर निकल गया, जबकि पिंजरे का गेट बंद ही नहीं हुआ। घटना से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। इस पूरी घटना का वीडियो ग्रामीणों ने बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। गांव लालगढ़ी के तालाब में कई दिनों से मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। लोगों की सुरक्षा को देखते हुए वन विभाग ने मगरमच्छ को पकड़ने के लिए तालाब किनारे पिंजरा लगाकर उसमें मांस रखा था। शनिवार को मगरमच्छ मांस खाने के लिए पिंजरा के अंदर घुस गया। तकनीकी कमी से पिंजरे का गेट नहीं गिर सक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.