बुलंदशहर, सितम्बर 23 -- Bulandsehar News: खुर्जा तहसील में बुधवार को भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने मांगों को लेकर पंचायत की। साथ ही समाधान की मांग की गई। बुधवा को भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता एकत्रित होकर नई तहसील परिसर पहुंचे। जहां भाकियू के जिलाध्यक्ष अरब सिंह ने बताया कि खुर्जा में अवैध रूप से प्लॉटिंग की जा रही है। वहीं जिला पंचायत विभाग और बुलंदशहर खुर्जा विकास प्राधिकरण के कर्मचारियों की मिली भगत से अवैध रूप से निर्माण कराया जा रहा है। इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों और तहसील प्रशासन का भी होती है, फिर भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही। इसके अलावा आयोजित पंचायत में किसानों ने अलग-अलग मुद्दे उठाए। संगठन की ओर से पांच सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन एसडीएम को सौंपा गया, जिसके बाद पंचायत समाप्त की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...