बुलंदशहर, अगस्त 23 -- Bulandsehar News: कोतवाली खुर्जा नगर क्षेत्र के जीटी रोड स्थित नई मंडी के निकट महिला के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वायरल वीडियो की हिन्दुस्तान पुष्टी नहीं करता है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। रविवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमें जीटी रोड पर नवीन मंडी के निकट एक व्यक्ति और महिला में झगड़ा होता दिखाई दे रहा है। वीडियो में व्यक्ति द्वारा महिला से मारपीट की गई। जिस पर लोगों द्वारा कई तरह के कमेंट किए गए। मामले में पुलिस ने जांच की, तो पता चला कि महिला और उसके ससुर में विवाद हुआ था। जिसके बाद उनके बीच मारपीट हो गई। कोतवाली खुर्जा नगर प्रभारी रामफल सिंह ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान क...