Bulandsehar News: महिला ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या
बुलंदशहर, अगस्त 12 -- Bulandsehar News: कोतवाली डिबाई क्षेत्र के ग्राम अफजलपुर में बुधवार को एक महिला ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार ग्राम अफजलपुर निवासी ओमप्रकाश पुत्र जयनारायण ने सूचना दी कि उसकी पत्नी पूनम (45 वर्ष) ने घर में फांसी लगा ली। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक विशाल प्रताप सिंह चौहान पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। मृतका का पति जयपुर में सिलाई का कार्य करता है। मृतका अपने पीछे तीन बच्चों को रोता बिलखता छोड़ गई है। प्रभारी निरीक्षक विशाल प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.