बुलंदशहर, अगस्त 7 -- Bulandsehar News: खुर्जा। खुर्जा के जंक्शन रोड स्थित महिला अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर में आवारा कुत्तों के बैठ रहने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अस्पताल प्रशासन की ओर से ऑपरेशन थिएटर(ओटी) के टेक्नीशियन के स्थानांतरण करने की रिपोर्ट सीएमओ को भेजी गई है। वहीं हिन्दुस्तान अखबार वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसमें ऑपरेशन थिएटर के अंदर कुत्ते बैठे नजर आ रहे हैं। जिस स्थान पर मरीजों के ऑपरेशन किए जाते हैं और जहां उच्च स्तर की स्वच्छता व संक्रमण नियंत्रण के मानकों का पालन किया जाना चाहिए वहां ऐसी लापरवाही अस्पताल प्रबंधन की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो खु...