बुलंदशहर, अक्टूबर 30 -- Bulandsehar News: वोट बचाओ, देश बचाओ महारैली की तैयारी को लेकर शुक्रवार को जिला उपाध्यक्ष कोऑर्डिनेटर ज्ञानेंद्र सिंह राघव और पूर्व विधायक चौधरी होशियार सिंह ने इंडिया गठबंधन के नेताओं के साथ अनूपशहर विधानसभा क्षेत्र के आधा दर्जन गांवों में जनसंपर्क किया। इस दौरान गांव तोरई उर्फ आजमपुर में पूर्व प्रधान गंगाशरण के आवास पर बैठक कर एक नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रस्तावित महारैली में अधिक से अधिक लोगों से पहुंचने की अपील की गई। बैठक में मोहित प्रधान, बबलू कुरैशी, मनीष शर्मा, रोहतास कुशवाहा, नरेंद्र शर्मा, सरवन कुमार, धीरज लोधी, विकास चौधरी और राजकुमार मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: महारैली की सफलता के लिए इंडिया गठबंधन ने किया जनसंपर्क यह भी पढ़ें- Balia News: कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग में जिला...