बुलंदशहर, अक्टूबर 25 -- Bulandsehar News: नगर के श्रीजी फार्म हाउस में महाराजा अग्रसेन जन्मोत्सव सेवा समिति की ओर से जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ वृद्धजनों ने महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। अग्रकुल के बच्चों व महिलाओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से महाराजा अग्रसेन के जीवन पर प्रकाश डाला। इसके बाद कवि सौरभ जैन सुमन के संचालन में कवि सम्मेलन हुआ। डॉ. शिखा दीप्ति ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। रायबरेली के उत्कर्ष उत्तम ने भ्रष्टाचार पर व्यंग्य किया, जबकि कानपुर की अंकिता शुक्ला ने प्रेम पर आधारित रचना सुनाकर तालियां बटोरीं। लखीमपुर खीरी के नवल सुधांशु ने अयोध्या की महिमा का बखान किया।कवि सौरभ जैन सुमन ने ज्ञानवापी, कुतुब और ताज से जुड़ी अपनी रचना सुनाई। औरैया के अंजल दुबे ने ...