बुलंदशहर, अक्टूबर 4 -- Bulandsehar News: नगर की ऐतिहासिक एवं प्राचीन महाकाली की 129वीं भव्य शोभायात्रा की तैयारियां अब आरंभ हो चुकी हैं। रविवार को सिद्धपीठ श्रीमहाकाली मंदिर परिसर में शोभायात्रा की पत्रिका का भव्य विमोचन किया गया। अतिथियों ने पहली पत्रिका मां भगवती के चरणों में समर्पित कर आयोजन के सफल होने की कामना की। इस दौरान भाजपा नेता ठाकुर सुनील सिंह, विश्वनाथ केजरीवाल, बृजमोहन अग्रवाल, अशोक कुमार मित्तल और अरविंद गर्ग ने संयुक्त रूप से पत्रिका का विमोचन किया। इस दौरान श्रीमहाकाली कमेटी एवं अखाड़ा के पदाधिकारियों ने अतिथियों का स्वागत किया। कमेटी के अध्यक्ष सूर्य भूषण मित्तल ने जानकारी दी कि इस वर्ष श्री महाकाली जी की 129वीं भव्य एवं प्राचीन शोभायात्रा सोमवार 19 अक्टूबर को निकाली जाएगी। उन्होंने बताया कि इस बार की शोभायात्रा में उत्त...