Bulandsehar News: महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों पर चलने का किया आह्वान
बुलंदशहर, अक्टूबर 26 -- Bulandsehar News: नगर में सोमवार को महर्षि वाल्मीकि का प्रकटोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर महर्षि वाल्मीकि को नमन किया गया। वक्ताओं ने उनके जीवन से प्रेरणा लेते हुए सत्य और सदाचार के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। वहीं, भंडारे का आयोजन कर लोगों को प्रसाद वितरित किया गया। जेवर अड्डे के निकट स्थित वाल्मीकि चौक पर वाल्मीकि समाज एकता मंच के तत्वावधान में कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर महाआरती की गई। साथ ही पुष्पवर्षा कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में मंच के संरक्षक सतीश वाल्मीकि और राकेश वाल्मीकि ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि का जीवन समाज को सत्य, भक्ति और सदाचार की राह पर चलने की प्रेरणा देता है। यह भी पढ़ें- ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.