बुलंदशहर, जुलाई 8 -- Bulandsehar News: खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने मसालों में मिलावट की रोकथाम के लिए बुधवार को जिले में अभियान चलाते हुए कई प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान विभिन्न ब्रांड के मसालों के सात नमूने लेकर जांच के लिए राजकीय खाद्य प्रयोगशाला भेजे गए, जबकि एक प्रतिष्ठान से 168 किलोग्राम धनिया पाउडर सीज किया गया। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, लखनऊ के आदेश तथा डीएम के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सबसे पहले स्याना रोड स्थित यूरस मसाले पर छापा मारा। यहां से धनिया पाउडर का एक नमूना संग्रहित किया गया तथा शेष 168 किलोग्राम धनिया पाउडर, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 28,560 रुपये है, को सीज कर दिया गया।

ओएसएम फूड्स पर छापेमारी इसके बाद टीम ने स्याना रोड स्थित ग्राम इमलि...