बुलंदशहर, जुलाई 22 -- Bulandsehar News: मौसम में उतार-चढ़ाव और बारिश के बीच जिले में संक्रामक बीमारियों का खतरा पैर पसारने लगा है। दानपुर ब्लॉक के गांव देवी का नंगला में 30 वर्षीय महिला में मलेरिया की पुष्टि हुई है। मामले की जानकारी मिलते ही विभागीय टीम ने प्रभावित मोहल्ले में पहुंचकर एंटी लार्वा का छिड़काव कराया और आसपास के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। दानपुर ब्लॉक के गांव देवी का नंगला निवासी 30 वर्षीय गीता को बीते कई दिनों से तेज बुखार आ रहा था। स्थानीय स्तर पर उपचार कराने के बावजूद जब बुखार में सुधार नहीं हुआ, तो परिजनों ने डॉक्टर की सलाह पर डॉ. लाल पैथलैब से ब्लड की जांच कराई। जांच रिपोर्ट में मलेरिया रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इस नए केस के सामने आने के बाद जिले में इस वर्ष मलेरिया पीड़ितों की कुल संख्या बढ़कर आठ हो गई है। वहीं इस सीज...