बुलंदशहर, सितम्बर 21 -- Bulandsehar News: उत्तर-रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर कार्यालय के चमन प्रकाश की ओर से जारी पत्र में बताया गया कि खुर्जा-मेरठ रेलमार्ग स्थित सिकंदराबाद मार्ग पर फाटक पांच/बी मुहल्ला तेलियाघाट फाटक पर आवश्यक मरम्मत कार्य किया जाना है। जिसके चलते 23 सितंबर को सुबह आठ बजे फाटक बंद कर दिया जाएगा और अगले दिन 24 सितंबर को आठ बजे तक कार्य करने के बाद फाटक को खोला जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...