Bulandsehar News: मनोज कुमार को बनाया औरंगाबाद थानाध्यक्ष
बुलंदशहर, जुलाई 17 -- Bulandsehar News: एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने उप निरीक्षक मनोज कुमार को थाना औरंगाबाद का थानाध्यक्ष नियुक्त किया है। उन्हें थानाध्यक्ष थाना खुर्जा देहात के पद से हटाकर थाना औरंगाबाद भेजा गया है। गौरतलब है कि गुरुवार तड़के थाना औरंगाबाद में तैनात सिपाही सुधीर ठाकुर ने खुदकुशी कर ली थी। खुदकुशी के बाद एक ऑडियो वायरल हुआ, जिसमें सिपाही सुधीर ठाकुर ने औरंगाबाद थानाध्यक्ष राहुल चौधरी, मुंशी अंकित गुर्जर, सुधीर कुमार पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था। एसएसपी ने ऑडियो वायरल होने के बाद थानाध्यक्ष राहुल चौधरी, दोनों मुंशियों को लाइन हाजिर कर दिया था। शुक्रवार को एसएसपी ने उपनिरीक्षक मनोज कुमार को थाना खुर्जा देहात से स्थानान्तरित करते हुए थाना औरंगाबाद का प्रभारी बनाया है। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: सिपाही ने खुद को सरकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.